देश
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, ये खिलाड़ी हुए शामिल…
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम की घोषणा की है। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल और मुकेश कुमार को 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने वाले भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है।
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (C ), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (VC), केएस भरत (WK), ईशान किशन (WK), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रुतुराज और मुकेश टीम का हिस्सा होंगे, इसमें संजू सैमसन दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज विकल्प के रूप में शामिल होंगे। भारत को पांच टी20 मैच भी खेलने हैं और इसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (WK), इशान किशन (WK), हार्दिक पंड्या (VC), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel