देश
सिख चेहरे पर दांव: पंजाब में भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा होंगे, केजरीवाल ने किया एलान…
पंजाब: आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया है। पार्टी ने सिख चेहरे पर दांव लगाया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस अपनी पार्टी के पंजाब के संसद भगवंत मान को सीएम चेहरे के तौर पर पेश किया है।
बता दें कि पंजाब में काफी समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। पंजाब से भगवंत मान फिलहाल आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। आप यह दावा जरूर कर रही है कि पहली बार उसने जनता की राय से सीएम चेहरा तय किया। बता दें कि भगवंत मान के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और कुलतार संधवां को भी इस रेस में माना जा रहा था।
केजरीवाल पहले ही कहा था कि वह पंजाब में सीएम की दौड़ में नहीं हैं। पंजाब का सीएम चेहरा सिख समाज से होगा। 2017 में आप को इसी वजह से बड़ा झटका लगा था कि सीएम फेस सिख समाज से नहीं था। इससे पहले केजरीवाल पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 112 पार्टी के उम्मीदवारों का नाम का एलान कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आज गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

