उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 32 नेताओं, कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित…
नैनीताल: उत्तराखंड में चुनाव के तहत सियासी हलचल तेज है।इस बीच बीजेपी ने नैनीताल में बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने भीमताल, रामगढ़, धारी व ओखलकांडा मंडल में 32 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की ओर से जारी सूची के मुताबिक भीमताल मंडल से युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह संभल, रविन्द्र कर्नाटक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश संभल, पूर्व मंडल मंत्री लक्ष्मण संभल को निष्कासित किया है। रामगढ़ मंडल से मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढ़ैला, महामंत्री शेर सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश आर्या, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व चन्द्र बल्लभ जोशी को निष्कासित किया है।
धारी मंडल से मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुदत्त जोशी, महामंत्री दीप चन्द्र मेलकानी, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र बेलवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लाखन मेहरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पीतांबर मेलकानी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल आर्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel