दिल्ली
Big Breaking: कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ने और नागरिकों की हत्या पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ने से मोदी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। बता दें कि घाटी में आतंकी घटनाएं तेजी के साथ बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले दिनों आतंकी हम लोगों में कई जवान शहीद हुए तो वहीं आम नागरिकों की भी हत्या कर दी गई। इसी को देखते हुए गृह मंत्रालय जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह सभी राज्यों पुलिस महानिदेशकों के साथ दोपहर दो बजे बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में लगातार सीमा पर मुठभेड़ हो रही है। आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में आतंकियों के साथ हो रही मुठभेड़ की घटनाओं और घाटी में हाल के दिनों में बाहरी लोगों की हुई हत्या की घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

