उत्तर प्रदेश
Big News: योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट किया…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आने से पहले योगी सरकार ने आज एक और स्टेशन का नाम बदल दिया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी में फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम अयोध्या कैंट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला किया है कि फैजाबाद जंक्शन का नाम अब अयोध्या कैंट होगा। बता दें कि इससे पहले फैजाबाद जिले का नाम बदला गया था। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था। अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नाम को भी बदला गया है। पिछले साल अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने इस संबंध में सीएम योगी को खत सौंपा था। रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद स्टेशन का नाम बदल गया है। यूपी सरकार पहले भी कई जगहों का नाम बदल चुकी है। चंदौली जिले के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा गया था। मंडुआडीह का नाम बनारस रेलवे स्टेशन हुआ था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel