दुनिया
बॉलीवुड: दुनिया की टॉप 10 आकर्षक सुपरमॉडल्स में उर्वशी रौतेला का नाम..
देहरादून: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला दुनिया की टॉप 10 सबसे आकर्षक सुपरमॉडल्स की लिस्ट में शरीक हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करके ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ साझा की है। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 3 करोड़ 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने शुक्रवार को Top 10 World’s Sexiest Super Model 2021 लिस्ट में शरीक होने की खबर शेयर की। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के जियो स्टूडियो के साथ तीन बड़ी फिल्में साइन करने के बाद अब उन्हें विश्व की शीर्ष दस सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की सूची में शामिल किया गया है। उर्वशी को आखिरी रिलीज अजय लोहान स्टारर फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में देखा गया था। जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी प्राइज मनी ऑफर किए जाने की चर्चा है।
उन्होंने पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के प्यार और उनके सपोर्ट का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं दुनिया की टॉप 10 सबसे आकर्षक सुपरमॉडल्स की लिस्ट में आ गई हूं और इसके लिए दिल से आपकी शुक्रगुजार हूं।
उर्वशी ने लिखा, “भगवान की कसम मैं हैरान हूं क्योंकि जाने कैसे मैं ऐसा कर पाने वाली पहली महिला बन गई हूं. मैंने अपनी इमेज, लुक या अपीयरेंस में कोई बदलाव नहीं किया है.”
इस सफलता को ग्लैमर जगत में उर्वशी की बड़ी छलांग माना जा रहा है। ग्लैमर जगत की प्रतिष्ठित ई वेबसाइट टाइम्स पेजेंट्स ने इस सूची में उन्हें अंर्तराष्ट्रीय सुपर मॉडल इरीना शाय्क, सारा पिंटो संपाओ के साथ शामिल किया हैं। इस सूची में उर्वशी रौतेला को मिस टीन इंडिया, मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड, मिस दिवा यूनिवर्स जैसे कई खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बताया गया है।
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी रौतेला ने जियो स्टुडियो के साथ आगामी तीन नए फिल्मी प्रोजेक्ट साइन किए हैं। उर्वशी वर्तमान में मोहन भारद्वाज की ब्लैक रोज फिल्म कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी। उर्वशी रौतेला की तमिल रीमेक फिल्म थिरुट्टू पायले-2 का फस्ट लुक भी हाल में जारी हुआ है। वह मिस्र के सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

