उत्तर प्रदेश
सुनहरा मौकाः नौ हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन…
देहरादून : अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही है तो आपके लिए खुशखबरी है। महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ( UPSSSC ) की ओर से महिला हेल्थ वर्कर्स के पद पर हजारों पदों पर भर्ती निकली हैं। आयोग ने 9212 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी है।
बता दें स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9212 पदों पर शार्टलिस्टिंग अभ्यर्थियों के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के नंबरों के आधार पर की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 4865, अनुसूचित जाति – 1346, अनुसूचित जनजाति – 420, अन्य पिछड़ा वर्ग – 1660,ईडब्ल्यूएस – 921 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पीईटी की परीक्षा देना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2022 है। वहीं, आवेदक अपने फॉर्म का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक बैंक द्वारा उनकी फीस का समायोजन नहीं कर दिया जाता। इसलिए उम्मीदवारों को 7 दिनों के अंदर यानी 12 जनवरी तक बैंक से शुल्क का समायोजन अनिवार्य रूप से कराना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel