देश
Big Breaking: CBSE Term 2 Exam की तारीख जारी, एक क्लिक में देखें कब शुरू होंगे EXAM…
देहरादूनः सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख की जानकारी दी है। सीबीएसई ने बताया है कि टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। बोर्ड का यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र यहां जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की तारीखों का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। क्वेश्चन पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
जल्द आ सकता है टर्म 1 का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 जारी करेगा। कक्षा 10, 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि वह प्राप्त अंकों के रूप में रिजल्ट घोषित करेगा। टर्म I परीक्षा के बाद किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। कक्षा 10, 12 का अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel