देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का किया एलान…
भोपाल: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात के 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। सीएम ने सभी से नियम का पालन करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने, मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोहराम मच गया था। इंदौर में अब फिर से वीकली केस नवंबर की तुलना में दिसंबर में तीन गुना हो गए हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। दूसरी ओर महाराष्ट्र का भी नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel