उत्तर प्रदेश
BIG NEWS: डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला…
लखनऊ: मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई है। लखनऊ कोर्ट ने एक मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला एक कार्यक्रम से जुड़ा है। सपना चौधरी के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्यक्रम रद्द करने और टिकट खरीदने वालों को उनका धन वापस नहीं करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने यह वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर तय की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डांसर सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में अपराह्न तीन बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम पेश करना था। इसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का धन वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया था। लोगों को पैसे वापस नहीं किये गए।
इस सिलसिले में दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने सपना चौधरी की मामला खत्म करने के अनुरोध वाली याचिका को पहले ही खारिज कर दिया है। अब अदालत सपना तथा इस मामले के अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय करेगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ




















Subscribe Our channel



