दिल्ली
भटिंडा में किसानों के रास्ता रोके जाने के बाद वापस लौटे पीएम मोदी ने कहा शुक्र है मैं जिंदा हूं…
दिल्लीः आखिरकार पंजाब के किसानों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजपुर पहुंचने नहीं दिया। यहां पीएम मोदी राजधानी दिल्ली से विकास योजनाओं का शिलान्यास करने गए थे। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम ने भी पीएम मोदी की यात्रा में खलल डाला। प्रधानमंत्री सुबह करीब 12 बजे नई दिल्ली से बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरे। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो यह तय हुआ कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े।
पीएम मोदी अपने काफिले के साथ बठिंडा से फिरोजपुर सड़क मार्ग से निकले। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो, वहां कुछ प्रदर्शनकारी सड़क को जाम कर चुके थे। 20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी। इसके बाद पीएम मोदी वापस बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा मैं सही सलामत जिंदा हूं। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक’’ करार दिया है। पीएम मोदी का रास्ता रोके जाने और रैली रद होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई ट्वीट किए। जेपी नड्डा ने लिखा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है। जो सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात थी, वो थी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मसला। प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट में घुसने की इजाजत दी गई।
दूसरी ओर किसान एकता मोर्चा ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि मोदी की रैली रद होने की वजह किसानों और पंजाब के लोगों का भीषण विरोध है, जिन्होंने मोदी को अस्वीकार कर दिया है। इसकी वजह से मोदी को अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। मोदी की रैली में भी बहुत कम लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर को तो जबरदस्ती रैली में भेजा गया था। पंजाबियों के निगेटिव रिस्पॉन्स की वजह से मोदी को अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर फिरोजपुर में आयोजित पीएम मोदी की रैली रद करने के लिए विपक्ष बताया रहा है कि खराब मौसम और बारिश की वजह से भीड़ न जुटने की वजह से रद की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

