दिल्ली
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, अगले माह 15 दिसंबर से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट…

दिल्लीः विदेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह सेवा 15 दिसंबर से रेगुलर शुरू होगी। लेकिन अभी 14 देशों के लिए केंद्र सरकार ने भारत से विमान सेवा पर रोक लगाई हुई है। सरकार ने करीब 1 साल 9 महीने बाद इंटरनेशनल एयर ट्रैवल की इजाजत दे दी है। नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से सामान्य रूप से संचालित होंगी। अब उन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है, जहां कोविड की स्थिति कंट्रोल में है।
सरकार ने पिछले साल कोरोना लॉकडाउन से तीन दिन पहले 22 मार्च 2020 को इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था।हालांकि बाद में वंदे भारत फ्लाइट्स और बबल एग्रीमेंट के जरिए फ्लाइटस सेवा शुरू की गई। जिन 14 देशों में इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस सेवा को रेग्युलर नहीं किया गया है वहां बबल एग्रीमेंट के तहत इंटरनेशनल फ्लाइटस सेवा जारी रहेगी। सरकार के इस फैसले से एयरलाइंस उद्योग को फायदा होगा जो संकट से गुजर रहा है तो एयर फेयर को कम रखने में मदद मिलेगी। 14 देशों की ट्रैवलिंग पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। इनमें यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर बांग्लादेश, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मद्देनजर लिया है।
आपको बता दें इन 14 देशों में से कई देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सेवा जारी है। वर्तमान में भारत के अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत 31 देशों के साथ एयर बबल अरेंजमेंट हैं। अब 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने से देशवासी अगले महीने क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेट विदेश में कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


