दिल्ली
हेलीकॉप्टर हादसा: सीडीएस बिपिन रावत को लेकर सरकार का आधिकारिक बयान कल, देश बेचैन…
दिल्लीः तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पहले बताया जा रहा था रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में इस हादसे की पूरी जानकारी देंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि रक्षा मंत्री गुरुवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर बयान देंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में केंद्र सरकार और आर्मी के प्रमुख अफसरों की लगातार बैठकों का दौर जारी है। दूसरी ओर पूरा देश जानना चाह रहा है कि हेलीकॉप्टर केस के बाद आखिरकार बिपिन रावत की क्या स्थिति है।
तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत सेना के 13 अफसर सवार थे। रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत गंभीर रूप से घायल हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल रावत के दिल्ली स्थित घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे। इस हादसे पर वे संसद में गुरुवार को बयान देंगे। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलिकॉप्टर हादसे के बाद सीडीएस बिपिन रावत के घर पहुंचे। रक्षा मंत्री दिल्ली में स्थित सरकारी आवास पर बुधवार दोपहर को पहुंचे। देश सीडीएस बिपिन रावत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए इंतजार कर रहा है। वहीं, हादसे के बाद बिपिन रावत के जिले पौड़ी गढ़वाल के धारी मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel