देश
गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की तलाशी, भड़के फैंस ने लगाए ये आरोप…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उनके घर बीते दिन आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस कार्रवाई में सोनू सूद के एक ठिकाने पर नहीं बल्कि आयकर विभाग की टीम ने 6 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। वहीं, आयकर विभाग की इस कार्रवाई से अभिनेता के फैंस भड़कते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद के फेवर में सैलाब उमड़ पड़ा है। कुछ फैंस सीधे केंद्र सरकार पर हमलावर हो रहे हैं, तो कई फैंस सोशल मीडिया पर #IndiaWithSonuSood और #IstandWithSonuSood नाम से ट्वीट कर उनका समर्थन कर रहे हैं।
आपकको बता दें कि अभिनेता सोनू सूद से जुड़े उनके छह ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के जरिए आयकर विभाग यह पता लगाने कि कोशिश कर रहा है कि कहीं बॉलीवुड अभिनेता के पास आय से ज्यादा संपत्ति तो नहीं है। यह कोई छापेमारी नहीं है और न ही आयकर विभाग की तरफ से कुछ भी सोनू सूद के यहां से सीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सोनू सूद के ठिकानों पर सर्वे आयकर विभाग ने रेड किया है, क्योंकि अभिनेता से जुड़ा अकाउंट बुक में गड़बड़ी का आरोप लगा है। आयकर विभाग अभिनेता से जुड़े छह जगहों पर सर्वे कर रहा है। ये सारी मुंबई की जगह ही हैं, जहां पर आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर सोनू सूद के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर “आई स्टेंड विद सोनू सूद” हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। सोनू के फैंस इस हैशटैग का इस्तेमाल कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। सोनू के कुछ फैंस इसे गंदी राजनीति बता रहे हैं तो वहीं कई उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फैंस ने #IndiaWithSonuSood के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि सोनू सूद सर आयकर विभाग के रेड के नहीं बल्कि पद्मश्री के हकदार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

