देश
Independence Day: 15 अगस्त के जश्न के लिए शासन की गाइडलाइन जारी, जानें क्या करें क्या न करें…

Independence Day: देशभर में आजादी के जश्न की तैयारियां जोरों-शोर पर है। अ आजादी के 75 साल पूरे होने का आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस (Indipendence day Festival) के जश्न और समारोहों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी एडवायजरी जारी की है। केंद्र ने राज्य सरकारों को भी कई अहम निर्देश दिए है। आइए जानते है क्या है केंद्र की गाइडलाइन और निर्देश..
बड़ी सभा न करने के निर्देश
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश में रोजाना कोराना के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो और सभी लोग Covid-19 की गाइडलाइंस यानी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
‘स्वच्छ भारत’ अभियान’ जारी रखने के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान चलाने और स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन्हें ‘स्वच्छ’ बनाए रखने के लिए एक पखवाड़े और महीने भर तक जारी रखने को कहा है।
बड़े जमावड़े से बचना जरूरी
मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘एहतियात के तौर पर कोविड-19 के खिलाफ, समारोह में बड़ी सभाओं से बचा जाना चाहिए. यह जरूरी है कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया जाए’।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


