देश
India vs South Africa 5th T20 Series: बारिश की भेंट चढ़ा अहम मुकाबला, सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म…
India vs South Africa 5th T20 Series: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ( (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का 5वां और अंतिम टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। बारिश के कारण खेल शुरू होने में करीब 50 मिनट की देरी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाये। इसी दौरान फिर से बारिश की वजह से मैच रुक गया। आखिरकार जब साढ़े नौ बजे के बाद भी बारिश के थमने के आसार नहीं दिखे, तो अंपायरों ने दोनों टीमों की सहमति से इसे रद्द घोषित कर दिया।
मैच में तेंबा बावुमा चोटिल थे और उनकी जगह केशव महाराज मेहमान टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। भारत की प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम में 3 बदलाव किये गये। मैच के रद्द होने के बाद ये सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। 4 मैचों में से दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel