उत्तराखंड
Indian Army Jobs: भारतीय सेना में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी…

देहरादून: सेना में नौकरी करने का सपना देख रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है।भारतीय सेना ने स्थाई कमीशन के लिए वैकेंसी निकली है। भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना भर्ती (TES-47)के तहत आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 90 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक 23 फरवरी 2022 तक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय सेना टीईएस 47 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास जेईई 2021 स्कोर होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 16.6 वर्ष से कम और 19.6 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी 2022 है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू स्टेज पास करने वालों के लिए मेडिकल परिक्षा आयोजित की जाएगी। एसएसबी द्वारा अनुशंसित और चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित उम्मीदवारों को सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन, योग्यता के क्रम में प्रशिक्षण के लिए एक ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा, जो उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


