महाराष्ट्र
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को फरार घोषित किया गया…
मुंबई: काफी दिनों से छिपते फिर रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को आखिरकार फरार घोषित कर दिया गया है। फिलहाल उनकी किस तारीख पर भी रोक लगा दी गई है। मंगलवार को परमबीर सिंह को वसूली केस में अब आधिकारिक तौर पर ‘फरार’ घोषित कर दिया गया है। कोर्ट के कई समन जारी होने के बाद भी वह अदालत के सामने पेश नहीं हुए।
मंगलवार को कोर्ट का एक नोटिस उनके जुहू स्थित फ्लैट के बाहर चिपका गया। इसमें परमबीर को ‘फरार’ घोषित कर दिया गया है। इस नोटिस के बाद भी अगर परमबीर सिंह 30 दिन के अंदर अदालत के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति को जब्त की जा सकती है । हालांकि सोमवार को परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उनके वकील ने बताया कि वह इसलिए छुपे हुए हैं, क्योंकि मुंबई पुलिस से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि वह 48 घंटे के भीतर सीबीआई या कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार हैं।
वकील के इस खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह से जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने फिलहाल परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उनसे पूरे मामले की जांच के दौरान सहयोग बरतने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि परमबीर को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया है, उन्हीं को आज शिकायतकर्ता बनाया गया है। अब तक उनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

