देश
Milk Price: महंगा हो गया दूध, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए…
Milk Price: दूध की महंगाई (Milk Price Hike) थमने का नाम नहीं ले रही है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में ये दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने (Cost Rise) के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।
इस साल चौथी बार बढ़ी कीमतें
इस तरह मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में सबसे बड़े दूध सप्लायर में से एक है। इसकी यहां 30 लाख लीटर प्रति दिन की खपत है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत को 1 रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने फुल क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर यानी आधा किलो के पैक पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है।
ये हैं नए दाम
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘फुल क्रीम दूध का भाव 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। टोकन मिल्क के भाव को 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। फुल क्रीम दूध के आधा किलो के पैक पर कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

