देश
सिद्धू की बेटी राबिया ने कहा जब तक पापा चुनाव नहीं जीतेंगे तब तक मैं शादी नहीं करूंगी…
पंजाबः आइए आपको उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से पंजाब लिए चलते हैं। पंजाब में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां भी चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस सत्ता बचाए रखने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। वहीं विपक्ष अकाली दल और आम आदमी पार्टी भी पंजाब के सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आज हम बात करेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की। सिद्धू लगातार जब से अध्यक्ष बने हैं, अपने बयानों से सुर्खियों में हैं।
बता दें कि सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रचार करने के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मैदान में उतर चुकी है। पिछले कई दिनों से राबिया पापा के लिए कैंपेन कर रहीं हैं। ‘राबिया का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। राबिया ने कहा कि जब तक उनके पापा सिद्धू चुनाव नहीं जीतेंगे तब तक मैं शादी नहीं करूंगी’। राबिया ने सिद्धू के खिलाफ खड़े बिक्रम मजीठिया पर भी कई आरोप लगाए। राबिया ने कहा कि मजीठा में किराने की दुकान पर भी नशा बिकता है और लोग सब जानते हैं कि किसे वोट डालना है।
यहां आपको बता दें कि सिद्धू की बेटी अपने ग्लैमर लुक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। गौरतलब है कि पंजाब में एक चरण में चुनाव पहले 14 फरवरी को होना था लेकिन संत रविदास जयंती होने की वजह से सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से गुहार लगाई थी कि तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए। उसके बाद आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए 20 फरवरी कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel