देश
राज्यसभा में भड़क गईं सपा सांसद जया बच्चन, ‘कहा मैं श्राप देती हूं आपके बुरे दिन आने हैं…
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज संसद में केंद्र सरकार पर जमकर भड़क गईं। बता दें कि पनामा पेपर लीक मामले में आज ऐश्वर्या राय बच्चन को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पूछताछ के लिए दिल्ली ईडी दफ्तर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि तीसरे नोटिस पर ऐश्वर्या ईडी दफ्तर में पेश हुई। ऐश्वर्या राय से 5 घंटे तक फेमा, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट में पूछताछ की गई। ऐश्वर्या पर टैक्स में हेरा फेरी करने के कुछ आरोप हैं, इधर ऐश्वर्या से पूछताछ चल रही थी और उधर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम संसद में एक सांसद ने लिया तो जया बच्चन भड़क गईं।
किसी सांसद ने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर दी, ये बात जया बच्चन को इतनी नागवगार गुजरी कि फौरन ही उसका गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ‘मैं श्राप देती हूं कि आपके बुरे दिन आने वाले हैं’ । जया बच्चन ने कहा कि आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। क्या कह रहे हैं आप लोग, जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं। इस वजह से हंगामा और तेज हो गया। लिहाजा पीठासीन अध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता ने सदन की कार्यवाही पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel




