देश
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ अपडेट…
मुंबई: महान गायिका लता मंगेशकर की आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टर के अनुसार उनकी तबीयत बेहद नाजुक है। लता जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने में लगे हुए हैं।
बता दें कि पिछले 27 दिनों से लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर के डॉक्टर ने शनिवार शाम उनकी सेहत की जानकारी दी। लता जी का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि लता जी अभी आईसीयू में ही हैं और उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लताजी का हालचाल लेने पहुंचे। स्वर कोकिला लता जी की तबीयत नाजुक होने पर रफ्तार से बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई है। लता मंगेशकर पिछले महीने ही कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

