देश
पूरे दो दशक बाद आ रहा टाटा ग्रुप का कोई आईपीओ, जानिए डिटेल्स…
करीब दो दशकों बाद टाटा ग्रुप का कोई आईपीओ आ रहा है। यह टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ है। टाटा ग्रुप को SEBI से इस आईपीओ को लॉन्च करने के लिए एनओडी मिल गई है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईपीओ में शेयर की कीमत 268 रुपये प्रति शेयर रखी जा सकती है।
अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर ने डेब्यू कर दिया है। ग्रे मार्केट में शनिवार को टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर 100 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे थे। यह बीते वीकेंड को 84 रुपये था। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ पर बुलिश है।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट की माने तो टाटा टेक्नोलॉजीज ने 3,983 करोड़ का टीटीएम रेवेन्यू और 513 करोड़ का टीटीएम नेट प्रोफिट दर्ज किया है। इस तरह से टीटीएम ईपीएस 12.65 रुपये रहा। टाटा टेक्नोलॉजी की तुलना Cyient से कर सकते हैं। यह सेम बिजनस में है और टीटीएम रेवेन्यू 6016 करोड़ है। साइएंट 46.52 रुपये के 23.5x TTM EPS पर ट्रेड कर रहा है। इसके हिसाब से अगर टाटा टेक्नोलॉजीज की वैल्यू 10 फीसदी डिस्काउंट पर की जाये तो इससे टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर की कीमत 268 रुपये निकलकर आती है। इस तरह टाटा टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 10,852 करोड़ रुपये का रह सकता है।’
टाटा टेक्नोलॉजीज की आईपीओ डिटेल्स आने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। ऐसे में अगस्त के आखिर से सितंबर के मध्य तक टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुल सकता है।’ टाटा टेक्नोलॉजीज ने 9 मार्च 2023 को आईपीओ के लिए सेबी को आवेदन भेजा था। कंपनी की योजना आईपीओ में 9.571 करोड़ शेयर बेचने की है। यह इसके पेड-अप शेयर कैपिटल का 23.6 फीसदी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel