दिल्ली
Big Breaking: राजधानी में रेलवे स्टेशन पर दो लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता…

दिल्ली: गणतंत्र दिवस को लेकर जहां देश भर में तैयारियां चल रही है। वहीं देश की राजधानी को दहलाने की खबरे सामने आ रही है। आज पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में पुलिस को दो लावारिस बैग मिले हैं। पुलिस बैग की जांच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जहां बैग मिले हैं, पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्रिलोकपुरी में एक जगह मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है, उस जगह पर ये दोनों संदिग्ध बैग मिले हैं। मौके पर पुलिस एवं दमकल विभाग के अधिकारी मौजूद हैं और दोनों बैग की जांच की जा रही है। गौरतलब है गणतंत्र दिवस समारोह के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गई है।बैग में क्या है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है पुलिस को कुछ देर पहले ही लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली है, जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह या उससे पूर्व राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी बड़े हमले की फिराक में है। आईबी के इस अलर्ट पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है। अलर्ट में कहा गया है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी ड्रोन या अन्य तरीके से हमला कर सकते हैं। इससे पहले 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिला था। इस बैग में बम मिला था। इसके बाद पुलिस ने फूल मंडी को खाली कर दिया था। बम को एक गड्डे में रखकर ब्लास्ट करा दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


