उत्तर प्रदेश
Big Breaking: यहां विधानसभा चुनाव से पहले एक और भाजपा मंत्री ने दिया इस्तीफा…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 5 साल योगी सरकार में मंत्री रहे नेता अब पाला बदलने लगे हैं। कई तो ऐसे भी नेता है जिन्हें टिकट काटा जा रहा है वह भाजपा छोड़ रहे हैं।
आज एक और यूपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सैनी तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और दारा सिंह चौहान ने बुधवार को इस्तीफा दिया। सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है।
वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीजेपी से अब तक तीन मंत्रियों सहित आठ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने आज इस्तीफा दे दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…



















Subscribe Our channel
