उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान भाजपा में शामिल हुईं…
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। अभी कुछ दिन पहले तौकीर रजा ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद बरेली की तीन तलाक पीड़िता निदा खान ने कहा कि मैं भाजपा में इसलिए शामिल हुई, क्योंकि इसने तीन तलाक कानून लाई और सभी धर्मों की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम किया। मेरे ससुर चाहे, जो कहें, ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है।
मुस्लिम महिलाएं निश्चित तौर पर भाजपा का समर्थन करेंगी। निदा ने कहा कि कांग्रेस ने नारा जरूर दिया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ लेकिन कोई काम नहीं किया। लेकिन बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण पर काम किया। इतने साल बीजेपी सरकार रही, मुसलमानों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई।
तौकीर रजा पर निदा खान ने कहा कि मेरे ससुर तौकीर रजा कुछ वक्त पहले कांग्रेस में आए हैं लेकिन मैंने हमेशा ही बीजेपी का समर्थन किया है क्योंकि बीजेपी ने मुस्लिम महिलाओं की बातचीत की, उनके सशक्तिकरण पर काम किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel