उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राहुल और प्रियंका ने कांग्रेस का जारी किया मेनिफेस्टो…
लखनऊ: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का आज मेनिफेस्टो जारी कर दिया। कांगेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवाओं, महिलाओं और रोजगार पर जोर दिया है। कांग्रेस ने अपने इस घोषणापत्र का नाम ‘भर्ती विधान’ रखा है। मेनिफेस्टो जारी करते हुए कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की समस्या हर युवा को मालूम है।
कांग्रेस यहां उत्तरप्रदेश का युवा मेनिफेस्टो रिलीज कर रही है। ये युवाओं के लिए रोजगार की स्ट्रेटजी है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि 40लाख रोजगार देंगे। हम ये बता रहे हैं कि कैसे देंगे। यूपी में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है। प्रधानमंत्री कहते थे कि दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन क्या हुआ आप जानते हैं। यूपी के युवाओं को रोजगार का विजन दे सकती है। हम नफरत नहीं फैलाते। हम युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है। उनकी समस्याओं को समझा गया। भर्ती विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते।
आइए जानते हैं यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के जारी किए गए मेनिफेस्टो में क्या खास है। परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी । आठ लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए और 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी। शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। रोजगार कैलेंडर बनाया जाएगा, पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी।30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ और सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel