दिल्ली
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे…
दिल्ली: देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 67 साल के दुआ पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके निधन पर मीडिया से जुड़े पत्रकारों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। विनोद दुआ और उनकी पत्नी डॉक्टर पद्मावती को इसी साल अप्रैल में पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पद्मावती का कोरोना के चलते निधन हो गया था। तभी से विनोद दुआ की हालत में भी कोई खास सुधार नहीं आया। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका था। अपने 42 साल के पत्रकारिता करियर में उन्होंने दूरदर्शन और एनडीटीवी चैनलों में लंबे समय तक काम किया। विनोद दुआ अपनी बेबाकी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वरिष्ठ पत्रकार दुआ के निधन के बाद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर साझा की और लिखा, हमारे निडर और असाधारण पिता, विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 वर्षों तक वह पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ाते हुए हमेशा सच बोलते रहे। विनोद दुआ अपनी जनहित वाली पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दूरदर्शन सहित कई संगठनों में कई वर्षों तक समाचार एंकर के रूप में काम किया। उनका समाचार प्रस्तुतीकरण का अंदाज अलग था। उनका अंतिम संस्कार कल राजधानी दिल्ली में किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel