उत्तराखंड
अब मात्र 12 मिनट में देहरादून से मसूरी पहुंच पाएंगे । मुख्यमंत्री ने किया रोपवे का शिलान्यास
देहरादून UT उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को एक खुशखबरी अब देहरादून से मसूरी मात्र 12 मिनट पे प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लेते हुए पहुंच पाएंगे। देहरादून से मसूरी तक का दीदार अब आप रेपवे से कर सकेंगे। मसूरी तक पहुंचने में उत्तराखंड परिवहन बस से एक से सवा घंटा लगता है। सीजन में मसूरी पहुंचने के लिए पर्यटकों को मार्ग पर घंटो जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यह दूरी करीब 35 किमी है।जो रोपवे से मात्र 10 से 12 मिनट में तय की जा सकेगी। करीब 300 करोड़ की लागत से देहरादून के पुरुकुल गांव से मसूरी के निकट गांधी चौक बस स्टेंड तक साढ़े पांच किमी लंबे रोपवे का बुधवार को सीएम ने शिलान्यास किया है।
यह रोपवे विश्व का पांचवां सबसे लंबा रोपवे होगा।जिसमें एक समय में करीब 1200 लोग आवागमन कर सकेंगे। रोपवे से समय की बचत तो होगी ही साथ ही सैलानी दून घाटी के विहंगम नजारों को भी देख सकेंगे। पहले रोपवे का मुख्य पड़ाव जॉर्ज एवरेस्ट किया गया था, लेकिन अब इसे सीधे देहरादून से मसूरी किया गया है। साथ ही यहां पार्किंग की समस्या से भी रूबरू होना पड़ता है। इस समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
इस रोपवे के निर्माण में करीब 300 करोड़ खर्चा आएगा ।इसका काम फ्रांस की एक कंपनी कोमा कर रही है। जिसका काम जल्द ही सूरु किया जाएगा।मसूरी देहरादून रोपवे को बाद में जोली ग्रांट एयरपोर्ट ओर रेलवे स्टेशन से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा जिससे पर्यटकों को ओर आसानी ओर सुविधा हो।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel