उत्तराखंड
एनएचएम के तत्वावधान में राइंका तिलकनगर में किशोर स्वास्थ्य दिवस का हुआ आयोजन

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जखोली ब्लाक के अंतर्गत राइंका तिलकनगर में *किशोर स्वास्थ्य दिवस* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को डेंगू रोग रोकथाम, नियंत्रण व बचाव को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
राइंका तिलकनगर में आयोजित किशोर स्वास्थ्य दिवस मे 120 किशोर-किशोरियों की बीएमआई स्क्रीनिंग व पोषण सुधार को लेकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल द्वारा पोषण सुधार को लेकर किशोर किशोरियों को खानपान से संबंधित जरूरी व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित द्वारा 87 छात्र छात्राओं के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें से 07 बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय संदर्भित किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डेंगू रोग रोकथाम व बचाव को लेकर आयोजित संगोठी में एपिडेमियोलॉजिस्ट डाॅ. शाकिब हुसैन ने कहा कि डेंगू रोग का संचरण काल प्रमुखतः माह जुलाई से माह नवंबर तक रहता है। लिहाजा हम सभी को डेंगू रोग रोकथाम के प्रति जागरूक रहना होगा।
कहा कि रूके हुए पानी में डेंगू का मच्छर पनपने की आशंका बनी रही है, इसलिए जरूरी है कि डेंगू से बचने के घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें। उन्होने जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र न होने देंने व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने, डेंगू के मच्छर से बचाव हेतु पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे आदि का प्रयोग करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमएस कंडारी, जिला समन्वयक आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, सोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


