उत्तराखंड
समाज कल्याण दफ्तरों में 13 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर
UT- प्रदेश में कमजोर व वंचित वर्गों, निराश्रितों के कल्याण की योजनाओं, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में अवस्थापना विकास सुविधाओं के कार्यक्रमों को भ्रष्टाचार की दीमक और नियमों से खिलवाड़ करने की समाज कल्याण महकमे की हरकत से भारी चोट पहुंच रही है। समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग जिलों में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी दफ्तरों के साथ ही देहरादून जिले के कालसी और लांघा पोखरी के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में नियमों को ताक पर रखकर 13 करोड़ से ज्यादा धनराशि के इस्तेमाल में वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी गई है। शासन से मिली 1.19 करोड़ राशि का समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी के इस्तेमाल नहीं करने का खामियाजा 2018-19 में छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होने के तौर पर भुगतना पड़ा।
सरकार की ओर से कराए गए वर्ष 2018-19 के लिए कराए गए वित्तीय ऑडिट में समाज कल्याण महकमे के उक्त कार्यालयों में सरकारी धन के इस्तेमाल में जमकर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। शासन ने समाज कल्याण सचिव को उक्त ऑडिट रिपोर्ट भेजकर अनियमितता पर जवाब मांगा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel