उत्तराखंड
हादसा: अतिवृष्टि के कारण ढह गया 16 कमरे का मकान, भारी नुकसान…
रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के धारकुंडी बांगर में बीती रात भारी वर्षा के बीच भूस्खलन से 16 कमरे व दुकाने बह कर लस्तर नदी में समा गई है। गनीमत रही की जिस वक्त यह घटना हुई उस समय परिवारजन मकान से बाहर निकल गये थे। हालांकि मकान के अंदर का सामान भी लस्तर नदी में समा गया। पीडित बैशाख सिंह ने प्रशासन से और सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष व इस क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी जखोली एवं पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता रुद्रप्रयाग को देकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने एवं भूस्खलन को रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक व तहसील घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel