उत्तराखंड
दुर्घटना-भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 5 घायल, शिनाख्त नहीं जांच जारी..
हल्द्वानी: रुद्रपुर-हल्द्वानी-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बोलेरो और प्राइवेट बस की जबरदस्त भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त व पहचान करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा वन रेंज क्षेत्र में बीती रात एक निजी बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
बोलेरो सवार सभी छह लोग हल्द्वानी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को बचाने के चलते दुर्घटना हुई। घटना स्थल से पुलिस को दो हेलमेट भी मिले हैं पुलिस ने काफी दूर तक कांबिंग अभियान भी चलाया लेकिन पुलिस को कोई बाइक सवार नहीं मिले। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दुर्घटना के कारण बाधित हुए यातायात को पुलिस ने किसी तरह खुलवा कर सुचारू कराया। हादसे में मृत दोनों लोगों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel