उत्तराखंड
पौड़ी जिले में 31 मोटर मार्ग बंद
पौड़ी जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले के 31 मोटर मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद है। मलबा और बोल्डर गिरने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सड़कों को खोलने का काम जारी है. वहीं, अलकनंदा नदी का जलस्तर 533.20 मीटर पर है।
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि जल्द ही सभी मार्गों को सुचारू रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जैसे ही कोई मार्ग अवरुद्ध होता है, तुरंत मशीनरी मौके पर भेजी जाए और रास्ता बहाल किया जाए।
यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय को दी जाए, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel