उत्तराखंड
केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में शाम पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान…
केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। शाम पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि महिला पिंक बूथ का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत 04 ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल हैं। साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ हैं जो दूरस्थ स्थान पर हैं उन्हें भी विकसित किया गया है ताकि लोगों को उनका मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने अगस्त्यमुनि हाॅल में स्थापित वेबकास्टिंग के माध्यम से पोलिंग बूथ का भी जायजा लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel