उत्तराखंड
BIG NEWS: सीएम धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, इन्हें बनाया जाएगा स्पीकर, देखें नए मंत्रिमंडल का खाका…
देहरादूनः उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा के नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी के अलावा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रीमंडल में कई मंत्री रिपीट होंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश की पहली महिला स्पीकर ऋतू खंडूरी को बनाया जा सकता हैं। चंदन राम दास, गणेश जोशी ,धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल की सीट कैबिनेट के लिए रिजर्व हो गई है। ये नेता मंच पर दिखेंगे। हालांकि विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मंत्री नहीं बनाया गया है।
गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे है। देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। वहीं, इस बार धामी कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने संकेत दिए हैं। जिससे कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel