उत्तराखंड
उत्तराखंड में निकलेंगी 9 भर्तियां! एग्जाम कैलेंडर में देखें- कब आएगा किसका नोटिफिकेशन
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSSC) सितंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक 9 नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करेगा। ये सभी भर्तियां समूह ‘ग’ यानी ग्रुप सी लेवल की होंगी।
हाल ही मे यूकेएसएसएससी ने इन भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसे आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से भी चेक कर सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर में नोटिफिकेशन आने की प्रस्तावित तारीख के साथ परीक्षा तिथि भी बताई गई है।
क्रमांक संख्या 1,2,3,9 और 14 में भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद की परीक्षा के लिए स्थान दिया गया है। बाकी 9 नई भर्तियों की जानकारी दी गई है। आयोग ने कहा है कि रिक्तियां की संख्या घट-बढ़ सकती है। वहीं विज्ञापन या परीक्षा की तारीखों में बदलाव होना भी संभव है।
यह कैलेंडर 24 जुलाई 2025 को जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार है। इन भर्तियों से संबंधित सभी सूचनाएं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel