उत्तराखंड
देहरादून में रूह कंपाने वाला ऐक्सिडेंट, बेकाबू ट्रक ने Toll Plaza पर कार को कुचल डाला, हादसे में 2 की मौत
देहरादून: राजधानी देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर मौत का तांडव देखने को मिला। यहां एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया तो आगे लाइन में चल रही गाड़ियों को रौंद डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। रूह कंपाने वाला यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।
सोमवार की सुबह हुए इस हादसे पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने 3 कारों को टक्कर मार दी। इस बात की जांच चल रही है कि क्या ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिस वजह से हादसा हुआ। ऐक्सिडेंट में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा सुबह करीब सवा 8 बजे का बताया जा रहा है। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार तो डंपर और टोल प्लाजा पर बने पोल के बीच बुरी तरह पिचक गई। जबकि 2 अन्य कार डंपर के नीचे दब गई। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और SDRF ने मौके पर बचाव अभियान चलाया।
कार सवार मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, 6 नंबर पुलिया रायपुर और पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel