उत्तरकाशी
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत…
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से जान-माल के नुकसान के खबरें सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी जिले में रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के पास पहाड़ी से भारी भरकर बोल्डर सड़क पर आ गया, जिसकी चपेट में आ जाने से वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस कर्मी देहरादून के कालसी के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार सायं को यात्रा सीजन ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त कानि0 चमन तोमर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे, वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु CHC बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कानि0 चमन तोमर पुत्र स्व0 रतन तोमर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, जो ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

