उत्तराखंड
AAP ने UCC पर BJP को दिया समर्थन, कैबिनेट मंत्री ने कर दी तारीफ़…
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता पर पूरे भारत में चर्चाएं चल रही हैं। कांग्रेस ने इस कानून को मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला करार दिया है तो अन्य कई पार्टियां भी आंदोलन करने को आतुर हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने इस क़ानून को जैसे ही अपना समर्थन दिया है वैसे ही कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर सैद्धांतिक रूप से सशक्त समर्थन दिया है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि इसे लागू करने से पहले बड़े स्तर पर लोगों से बातचीत होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बीते दिनों कहा कि देश में समान नागरिक संहिता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 44 भी इसका समर्थन करता है।
यूसीसी पर आप के समर्थन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आम आदमी पार्टी के इस बयान का स्वागत किया और उन्होंने आम आदमी पार्टी की तारीफ भी कर डाली उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहली बार कोई अच्छा काम किया है। साथ ही कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां पर यह कानून लागू किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel