उत्तराखंड
हादसा: बिंसर के जंगलों मे आग, चार की मौत, कोहराम…
अल्मोड़ा। जनपद के बिनसर वन क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां वनाग्नि की चपेट में आने से 04 की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं 04 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गई टीम में 04 की मौत हो गई।
गुरुवार अपराह्न बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में आग बुझाने पहुंची टीम का वाहन वनाग्नि की चपेट में आ गया जिसमें झुलसकर फारेस्ट गार्ड, वन श्रमिक, पीआरडी जवान, फायर वॉचर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य झुलसे घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया है।
इस हादसे के साथ ही जनपद में इस सीजन में वनाग्नि की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 09 पहुँच चुकी है। इससे पहले मई माह में ही सोमेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से 05 लोगों की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel