उत्तराखंड
एक्शन: सीएम तीरथ के सख्त निर्देशों के बाद भ्रष्टाचार के आरोपी सहायक निबंधक सस्पेंड…
देहरादून: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कड़क रवैया अपनाया है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत के लिए हमारी सरकार में कोई स्थान नहीं है। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया गया है। हाल ही में हरीश चंद्र खंडूड़ी पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे थे, जिनकी जांच के आदेश भी दिए गए थे। सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने निलंबन को लेकर आदेश जारी किए हैं।
ये लगे थे आरोप…
1- जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी पर संविदा पर गलत तरीके से नियुक्तियां करने का आरोप है।
2- निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी पर यूरिया खाद के एक ट्रक के गबन से जुड़े मामले में भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप उन पर लगे हैं।
3- जिला सहायक निबंधक की तरफ से अपने करीबियों को अहम पद पर बनाए रखा।
4- दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यकालीन ऋण वितरण में जिला सहायक निबंधक के द्वारा सही मॉनिटरिंग न करने के कारण मध्यकालीन ऋण वितरण नहीं होने का भी आरोप है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel