उत्तराखंड
अच्छी खबर: आखिर जो पहले न हो सका वो त्रिवेंद्र राज में हो ही गया, 9 गांव को मुख्यमंत्री ने क्या दी समूण, जानिए
देहरादून। पिछले दशक से राजस्व ग्राम की मांग को लेकर मुखर हुए टिहरी विस्थापितों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समूण दे ही दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रमुख सचिव, सचिव राजस्व सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में देहरादून टिहरी बांध विस्थापित 9 गावों को राजस्व ग्राम घोषित करने को लेकर बैठक की।
इस बैठक में विचार-विमर्श करने और इन गावों को राजस्व ग्राम बनाने के बाद होने वाले फायदे पर जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन गावों को राजस्व ग्राम घोषित करने के निर्देश जारी किये।
राजस्व ग्राम घोषित किये गये ग्रामों में देहरादून जिले में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र पशुलोक के ग्राम, माली देवल, विरयाणी, पैंदार्स, असैना, लम्बोगडी, गोजियाड़ा सिरांई, सिरांई राजगांव तथा डोबरा कुल सात गांव, जबकि हरिद्वार जनपद के टिहरी बांध परियोजना विस्थापित क्षेत्र पथरी भाग 3 के पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र के ग्राम टिहरी विकास नगर एवं टिहरी बन्द्राकोटी शामिल हैं।
अब राजस्व ग्राम बनने के बाद इन गावों को केंद्र और राज्य सरकार की उन सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा जिसकी ये मांग कर रहे थे।
विकास के साथ ही अब इन सभी 9 ग्रामों में ग्राम पंचायतें भी गठित हो पायेंगी। मुख्यमंत्री के इस तोहफे से विस्थापितों में खुशी की लहर है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel