अल्मोड़ा
काम की खबरः उत्तराखंड में यहां काम करने के लिए अब मजदूरों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, लगेगी इतनी फीस…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कई लोग बाहरी राज्यों से मेहनत मजदूरी करने आते है। ऐसे में इन मजबूरों का डाटा रखने के लिए अल्मोड़ा जिले में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में काम करने के लिए अब मजदूरों को नगरपालिका में पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई मजदूर ऐसा नहीं करता है तो वह शहर में काम नहीं कर सकेगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा ये निर्देश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा में रोजगार के लिए हजारों मजदूर हर साल नेपाल बिहार सहित अन्य जगहों से आते हैं। यहां मजदूरों की आवश्यकता सामान को ढोने के लिए होती है। ऐसे में शहर में बाहरी राज्य या नेपाल से आने वालें मजदूरों को अब नगरपालिका में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए मजदूर वर्ग के लोगों से 500 रुपये और मिस्त्री वर्ग के लोगों से 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं राज्य में आने वाले लोगों का सत्पायपन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सत्यापन नहीं करने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई की गई है। अब तक सैकड़ों मकान मालिकों से जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही वह चेतावनी देते हैं कि अभी भी जो मजदूर जिले में आ रहे हैं, वह अपना सत्यापन करा लें, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर में आने वाले लोगों की सूची पुलिस के पास होगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। मजदूरों के पंजीकरण कराने से जहां नगरपालिका की आय बढ़ेगी तो वहीं अपराध पर भी अंकुश लगेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel