उत्तराखंड
उपलब्धि: पहाड़ी व्यंजन का मुरीद हुआ संयुक्त राष्ट्र संघ, जानिए कौन सा है वो व्यंजन
देहरादून। पहाड़ का व्यंजन औऱ पहाड़ की हसीन वादी पूरे विश्व पटल पर पूर्व से ही प्रसिद्ध है। लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहाड़ी व्यंजन में शुमार ठटवाणी को संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (एफओ) ने अपनी रेसिपी बुक में स्थान दिया है।
आपको बता दें संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन डे 2019 पर हिमालयी व्यंजन पर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में 27 देश से 70 जगहों से प्रतिभाग किया गया।
जिसमे संस्था ने अपनी रेसिपी बुक में 30 व्यंजनों को प्रकाशित किया है। खास बात यह है कि इस रेसिपी बुक में पहाड़ की ठटवाणी दाल को भी स्थान मिला है। यानी पर्वतीय सर्वश्रेष्ठ 30 व्यंजनों में पहाड़ी व्यंजन को भी स्थान मिला है।
बता दें कि की पहाड़ की भट्ट, गहत जैसी कई परम्परागत दालों को उभालकर उसके मिश्रण से तैयार ठटवाणी हर घर में प्रचलित है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के माउंटेन पार्टनरशिप के सदस्य नैनीताल स्थित हिमालयी अनुसंधान और विकास संस्थान चिनार की ओर से उक्त दाल की प्रविष्टि भेजी गई थी जंहा उसे स्थान मिला। जो उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव की बात है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel