बागेश्वर
Uttarakhand News: हंसी-खुशी रामलीला से लौट रहे युवकों की कार हादसे का शिकार, तीन की मौत…


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर बागेश्वर जिले से आ रही है। यहां हंसी-खुशी रामलीला से लौट रहे युवकों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं जवान बेटों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात ढाई बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर से रामलीला देखकर घर वापस जा रहे युवकों की कार मेहनरबुंगा बाईपास पर 200 मीटर नीचे गिर गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गई है। जबकि 1 व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर स्थानीय लोगों, पुलिस व फायर विभाग के द्वारा रेक्स्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जें में ले लिया है।
वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की शिनाख्त विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: धामी सरकार इन्हें देने वाली है बड़ी सौगात, मिलेंगे 2-2 हज़ार रुपए, जानें योजना…
Uttarakhand Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, इन दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..
सीएम धामी ने ऋषभ पंत की सड़क हादसे में मदद करने वालों को किया सम्मानित, दिए इतने रुपए…
Jobs Update: 12वीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, 69 हज़ार तक है सैलरी…
BREAKING: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय, इस दिन खुलेंगे कपाट, देखें मुहर्त…
