उत्तराखंड
बर्फ की चादर मे ढकी बूढे बाबा की नगरी
UT-
बर्फ की चादर मे ढकी बूढे बाबा की नगरी मे सुनहरी सौगात लेकर आयी है नये साल की पहली बर्फबारी
उतराखण्ड के लगभग सारे पर्वतीय क्षेत्रों मे बर्फबारी हो रही है वहीं 05 जनवरी को टिहरी के सीमान्त गॉव बूढाकेदार मे भी दोपहर बाद खूब बर्फ गिरी, बर्फ की चादर ओढ़े पूरे क्षेत्रों के लोगो मे खुशी की लहर दिखी.
कुछ ग्रामीणों द्वारा पिकनिक स्पॉट (निवालगॉव, तितुरणा) जैसे हिल एरिया मे जाकर जमकर बर्फ का आनन्द लिया वहीं दुकानदारों का पूरा दिन आग के सहारे गुजरा.
पूरी रात बर्फबारी होने के बाद 09 जनवरी की सुबह पूरा क्षेत्र लगभग 4-5 इंज की सफेद चादर मे ढक गया जिसके कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य धम गये वहीं क्षेत्र मे पिछले 24 घण्टे से बिजली पानी भी गुल है
गॉव मे चल रहे पाण्डवनृत्य के अन्तिम दिनों मे भी बर्फ से बाधाएं उत्पन हो गयी है
बाबा बूढे की स्थली कैलाश के रूप मे दिख रही है गॉव के लोग ठंड मे घर से बाहर निकल कर बूढाकेदार के मन्दिर मे जाकर फोटो खिंचवा रहे है,
नये साल का तोहफ़ा लेकर आया सर्द मौसम जनजीवन मे अलग सी खुशहाली भरा रहा है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए – मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel
You must be logged in to post a comment Login