उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में मतगणना से पहले कांग्रेस ने हरीश रावत के बेटे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ये आदेश हुआ जारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम से पहले ही सियासी हलचल तेज है। जहां बीजेपी में एक दूसरे पर आरोप लग रहे है तो वहीं कांग्रेस में सीएम के लिए दावेदारी का खेल चल रहा है। इन सबके बीच प्रदेश कांग्रेस संगठन हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वीरेंद्र रावत को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बाबत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। वीरेंद्र रावत को कांग्रेस में उपाध्यक्ष का पद दिए जाने के बाद से संगठन को मजबूत बताया गया है।
गौरतलब है कि हरीश रावती की बेटी ने इस बार चुनाव लड़ा है तो वहीं वीरेंद्र सिंह रावत अभी तक राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन उपाध्यक्ष के पद मिलने के बाद उन्होंने अब पूर्ण रूप से राजनीति में कदम रख दिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि हरीश रावत के बाद वीरेंद्र रावत उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल सकते हैं। वहीं, अभी चुनाव परिणाम आना बाकी है, लेकिन हरीश रावत जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel