उत्तराखंड
जरूरी खबरः गंगोत्री धाम जाने से पहले श्रद्धालू कर लें काम ,पहली बार होगी ये व्यवस्था…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है। गंगोत्री धाम में इस साल ने नई सेवा शुरू होने जा रही है। इस बार गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से आनलाइन पूजा का निर्णय लिया गया है । ये व्यवस्था पहली बार कराई जा रही है। अगर आपको भी दर्शन करने आना है तो पहले ऑनलाइन बुकिंग जरूर करा लें। बुकिंग मंदिर समिति की वेबसाइट से होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है । गंगोत्री धाम में पहली बार नई सेवा शुरू हो रही है। ऑनलाइन पूजा के लिए श्रद्धालुओं को समिति की वेबसाइट पर बुकिंग करानी होगी । साथ ही गंगोत्री मंदिर समिति देश – विदेश में श्रद्धालुओं के घरों तक गंगोत्री का गंगाजल निशुल्क पहुंचाएगी ।
गौरतलब है कि तीर्थ पुरोहितों के पास देश के अलग – अलग प्रांतों से वर्षभर गंगाजल के लिए फोन आते हैं । लेकिन , कोई समुचित सुविधा न होने के कारण वह गंगाजल नहीं भेज पा रहे थे । गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था धाम के कपाट खुलते ही लागू हो जाएगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel