उत्तराखंड
टिहरी : चम्बा नई टिहरी रोड़ पर बड़ा हादसा, पहाड़ टूटने से दबी पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां…
टिहरी गढ़वाल: चम्बा में नई टिहरी रोड पर पुलिस थाने के ऊपर टेक्सी स्टैंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन में कई गाड़ियां दब गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां पर कुछ लोगों के दबने की भी संभावना है। मौके पर SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमें कार्य में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से गिरा सारा मलबा टैक्सी पार्किंग व थाने के गेट तक पहुंचा है जिसके बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। पार्किंग के बगल में बना शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया है । अभी पता नही चला पाया है कि वँहा पर कितनी गाड़ियां व कितने लोग थे, मलबा हटाने के बाद ही स्तिथि साफ हो पायेगी। फिलहाल SDRF की टीमें रेस्क्यू कार्यों में जुटे हैं साथ ही स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। भूस्खलन के कारण चंबा- नई टिहरी रोड भी बंद हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel